वर्ष 1912 के पहले बिहार बंगाल प्रसिडेंसी का हिस्सा था। विभाजन के बाद इसी वर्ष पटना सचिवालय बना। यह सचिवालय उस वक्त वायसराय का कार्यालय हुआ करता था। आजादी के बाद यह सरकार के सचिवालय के रूप में कार्य करने लगा। भारत एक प्रजातांत्रिक संघीय गणराज्य है, जहाँ दो तरह की सरकारें कार्य करती है।
पहली, केन्द्र सरकार जिसके अन्तर्गत कई मंत्रालय एंव विभाग कार्य करते है एंव जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण देश की भौगौलिक सीमा होती है। दूसरी तरफ संघीय ढाँचे के अन्तर्गत राज्य सरकारें काम करती हैं। 26 जनवरी, 1950 को भारत गणतंत्र घोषित हुआ एंव भारतीय संविधान अस्तित्व में आया।
भारतीय संविधान के अध्याय टप् की धारा-152-237 में राज्य सरकारों को चलाने से सम्बन्धित प्रावधान दिए गए हैं। प्रश्नगत संदर्भ में संविधान की धारा-166 एंव 309 प्रासंगिक हैं। सुलभ प्रसंग के लिए संविधान की धारा -166 की तीनों उपधाराएँ उद्धत हैं। किसी राज्य की सरकार की समस्त कार्यपालकीय कार्रवाइयाँ राज्यपाल के नाम से की हुई कही जायेगी।
Close